शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत, साथ गया युवक सुरक्षित - Mewar App

शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत, साथ गया युवक सुरक्षित

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली में सड़क हादसे में शादी से पहले युवती की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरुआखेड़ा के पास की है जहां शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक सुरक्षित बच गया। इस घटना से शादी की तैयारियों में व्यस्त एक परिवार के लिए खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। परिजनों ने इसे साधारण हादसा नहीं, बल्कि संदिग्ध घटना बताते हुए युवक पर ब्लैकमेल और हत्या का आरोप लगाया है।