सड़ती रही बेटी की लाश, पिता ताला लगाकर हरिद्वार भागे, पोस्टमार्टम में नहीं खुला मौत का राज, अब होगी DNA जांच - Mewar App

सड़ती रही बेटी की लाश, पिता ताला लगाकर हरिद्वार भागे, पोस्टमार्टम में नहीं खुला मौत का राज, अब होगी DNA जांच

मेरठ में एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर बाजार क्षेत्र के तेली मोहल्ले में 34 वर्षीय प्रियंका बिश्वास का कंकाल बन चुका शव घर के अंदर बरामद हुआ है। शव इतना सड़ा-गला था कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण या सही समय पता नहीं चल सका। अब जांच डीएनए और मोबाइल कॉल डिटेल्स पर निर्भर है।