सरकारी फरमान या मुसीबत: स्कूलों की मरम्मत के 17 करोड़ अटकने की नौबत - Mewar App

सरकारी फरमान या मुसीबत: स्कूलों की मरम्मत के 17 करोड़ अटकने की नौबत

भीलवाड़ा जिले में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए 856 सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए स्वीकृत 17.12 करोड़ रुपए के बजट पर अब सरकारी लालफीताशाही और सख्त शर्तों का ग्रहण लग गया है। वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है, लेकिन धरातल पर न तो काम पूरे हुए हैं और जो काम चल रहे हैं, उनके भुगतान के लिए जिला प्रशासन ने ऐसी शर्तें थोप दी हैं जिससे विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों के पसीने छूट रहे हैं।