सहेली ने नौकरी दिलाने छिंदवाड़ा से भोपाल बुलाया, शराब पिलाकर दो युवकों से कराया रेप - Mewar App

सहेली ने नौकरी दिलाने छिंदवाड़ा से भोपाल बुलाया, शराब पिलाकर दो युवकों से कराया रेप

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 17 साल की किशोरी से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता छिंदवाड़ा की रहने वाली है और उसे 12वीं पास होने के बाद कॉलेज में एडमिशन दिलाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी सहेली ने भोपाल बुलाया था। सहेली ने अपने ही किराए के फ्लैट पर शराब पिलाकर पीड़िता का दो युवकों से रेप कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवतियों व दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।