सीकर से जलती सिगड़ी के साथ दंडवत यात्रा कर रामदेवरा पहुंचे भक्त - Mewar App

सीकर से जलती सिगड़ी के साथ दंडवत यात्रा कर रामदेवरा पहुंचे भक्त

होली के अवसर पर पूरे परिवार जनों के साथ दंडवत यात्रा करते हुए सीकर से रामदेवरा पहुंचे भक्त भजन कीर्तन करते हुए अपने साथ जलती हुई सिगड़ी लेकर रामदेवरा पहुंचे। यहां आकर रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से प्रार्थना की। सीकर से आए दल में करीब 50 लोग शामिल थे। उन्होंने एक दूसरे को होली के अवसर पर रंग अबीर लगाकर दंडवत यात्रा की। विशेष रूप से उनके साथ लाई जलती हुई सिगड़ी लोगों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र बनी रही।