स्मार्ट मीटर घोटाले पर बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, उपभोक्ताओं से वसूली की पुष्टि… हटाए गए जोनल हेड - Mewar App

स्मार्ट मीटर घोटाले पर बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, उपभोक्ताओं से वसूली की पुष्टि… हटाए गए जोनल हेड

गोंडा में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की शिकायतों पर बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आने के बाद मेसर्स पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग प्राइवेट लिमिटेड के देवीपाटन जोनल हेड अवधेश श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह लखनऊ से दीपक चौहान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।