होली के रंग, स्वच्छता के संग: 24 घंटे में साफ होगी राख, मुरादाबाद नगर निगम ने तैनात कीं 35 टीमें! - Mewar App

होली के रंग, स्वच्छता के संग: 24 घंटे में साफ होगी राख, मुरादाबाद नगर निगम ने तैनात कीं 35 टीमें!

Holi cleanup plan Moradabad: होली पर्व को लेकर मुरादाबाद नगर निगम ने इस बार विशेष रणनीति तैयार की है ताकि त्योहार की खुशियों के बाद शहर की सड़कों पर अव्यवस्था न फैले। महानगर में डेढ़ हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन संपन्न हुआ, जिनमें से अधिकांश स्थल मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर स्थित हैं। ऐसे में होलिका दहन के बाद बची राख से यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए निगम ने 24 घंटे के भीतर सभी स्थलों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया है।