होली से पहले उजड़ा परिवार: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग; बिलखते रह गए तीन बच्चे - Mewar App

होली से पहले उजड़ा परिवार: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग; बिलखते रह गए तीन बच्चे

Husband Suicide Moradabad: यूपी के मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे क्षेत्र में होली से ठीक पहले एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। त्योहार की तैयारियों से सजा घर कुछ ही घंटों में सन्नाटे में बदल गया। जिस आंगन में रंग और गुलाल उड़ने की उम्मीद थी, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं का सैलाब है।