14 दिन में 3 लेपर्ड और बाघिन की मौत:एक फंदे पर लटका मिला, दूसरे को कुल्हाड़ी से मारा, तीसरा एक्सीडेंट में खत्म – Mewar App

14 दिन में 3 लेपर्ड और बाघिन की मौत:एक फंदे पर लटका मिला, दूसरे को कुल्हाड़ी से मारा, तीसरा एक्सीडेंट में खत्म

अलवर में सोमवार सुबह एक और लेपर्ड की मौत हो गई। कुशालगढ़ से नारायणपुर रोड पर नांगलहेड़ी गांव के मुख्य रोड पर लेपर्ड का शव मिला। सड़क पर एक्सीडेंट से मौत होने की आशंका है। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराया है। अलवर और उससे सटे कोटपुतली बहरोड़ जिले में 14 दिन में 3 लेपर्ड और एक बाघ की मौत हो चुकी है। सोमवार को कुशालगढ़ से नारायणपुर रोड के बीच नांगलहेड़ी गांव में मुख्य रोड पर तेंदुआ मरा मिला। 7 फरवरी को कोटपुतली बहरोड़ जिले के नारायणपुर के खरकड़ी गांव में एक किसान ने लेपर्ड को कुल्हाड़ी से मार दिया था। 2 फरवरी को अलवर के अकबरपुर रेंज में टाइग्रेस एसटी 28 का शव जंगल में पड़ा मिला था। 26 जनवरी को प्रतापगढ़ के गुवाड़ा में लेपर्ड पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पेड़ पर लेपर्ड फंदे पर लटका मिला 26 जनवरी की शाम को प्रतापगढ़ के गुवाड़ा गांव में एक पेड़ पर लेपर्ड फंदे पर लटका मिला। अधिकारियों ने 28 जनवरी को इसकी जानकारी दी। बाद में पता चला कि वन प्रशासन ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने खेत में पशुओं को रोकने के लिए फंदा लगाया था। लेपर्ड पहले उसी फंदे में फंसा। उसके बाद फंदे सहित पेड़ पर चढ़ा तो फंदा कस गया और पेड़ पर लटके-लटके लेपर्ड की मौत हो गई। बाघिन का 24 घंटे पुराना शव मिला था 2 फरवरी को सरिस्का के अकबरपुर रेंज में बाघिन ST-28 की मौत हो गई। बाघिन का 24 घंटे पुराना शव मिला था। वन विभाग के अधिकारियों ने माना कि टेरिटोरियल फाइट में बाघिन की मौत हुई है। बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन यह साफ नहीं हो सका कि बाघिन की किससे फाइट हुई थी। माना यह गया कि एसटी 14 से फाइट में मौत हुई है। बाघिन के शरीर के पिछले हिस्से पर 2 बड़े घाव थे और कुछ घाव छोटे थे। किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड को मारा 7 फरवरी को कोटपुतली के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ी कला में एक किसान और लेपर्ड के बीच संघर्ष हो गया। 10-15 मिनट तक चले संघर्ष में लेपर्ड की मौत हो गई, वहीं किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पता चला कि किसान ने अपने बचाव के लिए लेपर्ड को कुल्हाड़ी मारी थी, जिसमें लेपर्ड की मौत हो गई। इस तरह 11 दिन में 3 लेपर्ड और एक टाइगर की मौत हो गई।