15-20 साल से ज्यादा पुराने कंडम वाहनों के लाखों नंबर आज भी जिंदा - Mewar App

15-20 साल से ज्यादा पुराने कंडम वाहनों के लाखों नंबर आज भी जिंदा

ग्वालियर. अगर आपका वाहन एमपी-07 ए, बी या किसी पुरानी सीरीज में पंजीकृत है और 15-20 साल बाद कबाड़ हो चुका है या बेच दिया गया है, तो संभव है कि उसका पंजीयन नंबर अब भी सरकारी रिकॉर्ड में ‘एक्टिव’ दिख रहा हो। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के आंकड़ों के अनुसार शहर में 8 लाख से अधिक दो और चार पहिया वाहन सक्रिय दर्ज हैं, लेकिन इनमें से कितने वास्तव में सड़क पर चल रहे हैं और कितने कंडम हो चुके हैं, इसका सटीक डेटा उपलब्ध नहीं है।