18 साल से चली आ रही रंजिश में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार - Mewar App

18 साल से चली आ रही रंजिश में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार

भिण्ड. ऊमरी थाना क्षेत्र के बिलाव गांव के हार में बेसली नदी के पास दो लोगों ने एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने खेत पर वृद्ध को खून में लतपथ पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने पुलिसबल के साथ मौके पर पड़ताल कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।