dholpur, राजाखेड़ा. विगत पखवाड़े शहरी क्षेत्र में हुई भिड़ंत के बाद जेवीवीएनएल ने आपने बकाए की वसूली के लिए एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। सहायक अभियंता आनंद तिवारी और उनके दल ने बकाया राशि वाले कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए गांव कुंडार का पुरा से 2, देवीसिंह का पुरा से 1, छत्रजीत का पुरा से 2, कुण्डार का पुरा से 1, तीर का पुरा से 4, राड़ोली से 2, रतना का पुरा से 1, भामपाल का पुरा से 1, नयापुरा से 1 ट्रांसफार्मर सहित १६ ट्रांसफार्मर करीब 48 लाख की बकाया राशि पर उतार स्टोर कार्यालय में जमा किए गए साथ ही करीब 80 कनेक्शन डीसी किए गए ।
