7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर तो देख लो, क्या यह बस अपनों की कमाई का ‘खेल’- अखिलेश यादव - Mewar App

7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर तो देख लो, क्या यह बस अपनों की कमाई का ‘खेल’- अखिलेश यादव

लखनऊ : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के भव्य उद्घाटन के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के नए हवाई अड्डों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य हवाई सेवाएं देना नहीं, बल्कि निर्माण के नाम पर अपनों की जेबें भरना है।