Ahmedabad: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर दबाया गला - Mewar App

Ahmedabad: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर दबाया गला

Ahmedabad. जिले के साणंद थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में घर से मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने में सफलता पाई है। जांच में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या की गई है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक की ही पत्नी ने की है। इस मामले में प्रेम प्रकरण में हत्या का खुलासा हुआ है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से हत्या का खुलासा होने तथा मृतक के पिता के पुत्र वधू और उसके कथित प्रेमी पर शंका व्यक्त करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा है।पुलिस के अनुसार पकड़ी गई आरोपी पत्नी का नाम पायल संजय ठाकोर (25) है। जबकि उसके प्रेमी का नाम राहुल ठाकोर (23) है। यह दोनों ही गणासर गांव में इंदिरा आवास में रहते हैं।