Ahmedabad: स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल का मामला: आरोपी निकला बांग्लादेशी - Mewar App

Ahmedabad: स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल का मामला: आरोपी निकला बांग्लादेशी

Ahmedabad. शहर के स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेज कर आतंक का माहौल पैदा करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास (30) पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि मूलरूप से बांग्लादेश के ढाका का रहने वाला है। इसका असली नाम माइकल बिस्वास है। ये करीब चार साल से (2021) अवैध रूप से घुसपैठ कर पश्चिम बंगाल में घुसा था और नॉर्थ 24 परगना जिले के श्रीपल्ली बाजार गोबिंद पल्ली में रह रहा था। कंप्यूटर की क्लासेज व साइबर कैफे चला रहा था। छह और राज्यों को इसकी तलाश है, इसमें खुद पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र ,असम, और उत्तरप्रदेश शामिल हैं।