CEO Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल पर सवाल! 3 महीने में ही हटाए गए जनपद CEO - Mewar App

CEO Transfer News: प्रशासनिक फेरबदल पर सवाल! 3 महीने में ही हटाए गए जनपद CEO

CEO Transfer News: मुंगेली जिले में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल चर्चा का विषय बन गया है। जिला मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर को उनके पद से हटाकर मूल पद पर वापस भेज दिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा लिया गया, जबकि उनकी जगह प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी संतोष कुमार घोषले को जनपद सीईओ का जिम्मा सौंपा गया है।