CG Board Exam: आठवीं बोर्ड की परीक्षा में बड़ी लापरवाही, प्रश्नपत्र में हुई अदला-बदली, परेशान हुए विद्यार्थी - Mewar App

CG Board Exam: आठवीं बोर्ड की परीक्षा में बड़ी लापरवाही, प्रश्नपत्र में हुई अदला-बदली, परेशान हुए विद्यार्थी

CG Board Exam: शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर कठघरे में है। ताजा मामला अभनपुर और धरसींवा विकासखंड से जुड़ा है, जहां विभाग की गंभीर चूक के चलते धरसींवा के छात्र-छात्राओं को अभनपुर विकासखंड का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। धरसींवा के बच्चों को अभनपुर विकासखंड का प्रश्न पत्र दे दिया गया। हैरानी की बात यह है कि यह गड़बड़ी परीक्षा केंद्रों पर खुलेआम होती रही, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।