Crime in SECL: एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर हमले का मामला, सरपंच पति समेत 8 कामगारों को किया गया निलंबित - Mewar App

Crime in SECL: एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर हमले का मामला, सरपंच पति समेत 8 कामगारों को किया गया निलंबित

विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर एसईसीएल अंतर्गत आमगांव खदान परिसर में 7 अप्रैल को सब एरिया मैनेजर पर हुए जानलेवा हमले (Crime in SECL) के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसईसीएल प्रबंधन ने खदान संचालन में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पटना सरपंच विमला सिंह के पति धर्मचंद्र सिंह मरावी समेत परिवार के 8 कामगार सदस्यों को आरोप पत्र थमाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।