Crime News: सत्ता की हनक? पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने कार से ठेले को मारी टक्कर, बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, थाने में भी किया हंगामा - Mewar App

Crime News: सत्ता की हनक? पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने कार से ठेले को मारी टक्कर, बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, थाने में भी किया हंगामा

Crime News: कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इतवारी बाजार मार्ग पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर की कार ने एक ठेला को टक्कर मार दी। वहीं आरोप है कि इस घटना को लेकर ऐतराज जताने पर संदीप कंवर ने ठेला संचालक बुजुर्ग अजीन कुरैशी की पिटाई कर दी। जब पुलिस उसे थाना लेकर गई तो वहां भी हंगामा किया और अपनी कार लेकर चला गया।