जोधपुर। जोधपुर कृषि मंडी में गुरुवार को मसाला फसल जीरा में तेजी रही। जीरा में प्रति क्विंटल 250-300 रुपए तेजी दर्ज की गई। सामान्य ग्राहकी के चलते ईसब, ग्वारगम सहित अधिकांश कृषि जिंस में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, भाव सामान्य रहे। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में गिरावट रही। सोना में प्रति दस ग्राम 4500 रुपए, जबकि चांदी में प्रति किलोग्राम 12000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
