Gujarat: रंगोत्सव में पसरा मातम: धुलंडी के दिन डूबने से 20 की मौत - Mewar App

Gujarat: रंगोत्सव में पसरा मातम: धुलंडी के दिन डूबने से 20 की मौत

Ahmedabad. रंगों का पर्व धुलंडी बुधवार को राज्य के कुछ परिवारों के लिए गम का सबब बन गया। रंगोत्सव खेलने के बाद नदी और तालाबों में नहाने के लिए गए 20 लोगों की राज्य में मौत हो गई। सबसे ज्यादा चार, चार लोगों की मौत अहमदाबाद शहर एवं महीसागर में हुई, जबकि तीन, तीन लोगों की मौत अहमदाबाद ग्रामीण की मांडल तहसील और महेसाणा जिले में हुई। इसके अलावा अरवल्ली और कच्छ जिले में दो-दो लोगों की जान चली गई। अमरेली में भी एक व्यक्ति की मौत हुई और वडोदरा में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।