Hamirpur News: लैपटॉप-रजिस्टर में छिपा 7 करोड़ का खेल, 1 गिरफ्तारी से खुला 2000 फर्जी कंपनियों का राज - Mewar App

Hamirpur News: लैपटॉप-रजिस्टर में छिपा 7 करोड़ का खेल, 1 गिरफ्तारी से खुला 2000 फर्जी कंपनियों का राज

हमीरपुर। जिले में फर्जी जीएसटी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। थाना कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 4 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन और 2 रजिस्टर बरामद हुए हैं, जिनमें फर्जीवाड़े के चौंकाने वाले राज छिपे मिले।