IMD ALERT: राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ी खबर, इन जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी - Mewar App

IMD ALERT: राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ी खबर, इन जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर कुदरत के मिजाज बिगड़ने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज से 30 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में दिखे बदलाव के बाद अब यह सिस्टम पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में लेने वाला है। आज प्रदेश के 8 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।