बांसवाड़ा में शातिर ठग ने सोशल मीडिया पर खुद को IPS अधिकारी बताकर युवती से शादी रचाई। फिर पत्नी के डॉक्यूमेंट से बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लेकर फरार हो गया। आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर में पहचान छुपाकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी बनकर काम कर रहा था। बांसवाड़ा पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट को फॉलो करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम रखा था। आरोपी पर धोखाधड़ी के पहले से 19 मुकदमे दर्ज हैं। मामला बांसवाड़ा की साइबर थाना पुलिस के पास है। साइबर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया- मामले में आरोपी बांसवाड़ा निवासी अक्षत राज कोठारी (35) को गिरफ्तार कर लाए हैं। उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 2024 में अक्षत ने फेसबुक के जरिए पीड़ित युवती से संपर्क किया था। उसने खुद को दिल्ली में पोस्टेड IPS अधिकारी बताया। इसके बाद उसका भरोसा जीता और मिलने बुलाया। कुछ समय बाद दोनों की मुलाकात हुई और अक्षत ने युवती को प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली। शादी के बाद उसने पत्नी के डॉक्यूमेंट्स का दुरुपयोग करते हुए बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लिया। रकम लेकर वह फरार हो गया। इसके बाद युवती ने अक्टूबर 2024 में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आईटी एक्ट में दर्ज हुआ था मुकदमा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया- अक्षत के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले डेढ़ साल से लगातार नाम और ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। साइबर पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट से जानकारी जुटाई थाना प्रभारी हरिओम ने बताया- साइबर टीम ने डिजिटल फुटप्रिंट (सोशल मीडिया ट्रैकिंग) के आधार पर आरोपी की जानकारी जुटाई। लोकेशन ट्रैक करते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राजेंद्र नगर इलाके में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से ही धोखाधड़ी के 19 मामले दर्ज हैं। साइबर थाना पुलिस अब अन्य जिलों और थानों से उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है, ताकि ठगी से जुड़ी अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। … ये खबर भी पढ़ें… पूर्व विधानसभा-प्रत्याशी ने इनकम-टैक्स अफसर बनकर गुजरात में डाली रेड:सूट-बूट में टेक्सटाइल मार्केट में घुसा, 30 लाख मांगे; फाइल पटकते ही खुला राज सूट-बूट, टाई, ब्रांडेड चश्मा लगाकर और हाथ में आयकर विभाग की फाइलें लेकर एक शख्स सूरत (गुजरात) में टेक्सटाइल व्यापारी के छापा मारने पहुंच गया। टैक्स में अनियमितता का हवाला देकर 30 लाख रुपए की मांग कर डाली। चार लाख में सौदा तय किया। ओवरएक्टिंग ने उसका भंडाफोड़ दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)
