Jaipur: होलिका दहन का कन्फ्यूजन खत्म; भद्रा में भी इस समय करें दहन, चंद्रग्रहण के बीच धुलण्डी, रंग खेलने से पहले जान लें जरूरी समय - Mewar App

Jaipur: होलिका दहन का कन्फ्यूजन खत्म; भद्रा में भी इस समय करें दहन, चंद्रग्रहण के बीच धुलण्डी, रंग खेलने से पहले जान लें जरूरी समय

Jaipur Holi Schedule: फाल्गुन पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को लेकर इस बार तिथि और भद्रा को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में और भद्रा रहित समय में करना चाहिए। जयपुर में दो मार्च की रात 1:26 से 2:38 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है।