Jaipur: JJM घोटाले में बड़ा एक्शन, PHED के मुख्य अभियंता हटाए, जयपुर की कमान राठौड़ को - Mewar App

Jaipur: JJM घोटाले में बड़ा एक्शन, PHED के मुख्य अभियंता हटाए, जयपुर की कमान राठौड़ को

Rajasthan PHED reshuffle: जयपुर। जल जीवन मिशन में अनियमिताओं के मामले में जलदाय विभाग के इंजीनियरों पर सरकार की गाज जारी है। जेल पहुंचे 10 इंजीनियरों के निलंबन के बाद सरकार के आदेश पर रविवार को मुख्य अभियंता (शहरी) मनीष बेनीवाल को एपीओ किया गया है। बेनीवाल को हटाने के बाद जल भवन में शीर्ष स्तर मुख्य अभियंता के तीन रिक्त हो गए।