कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 8 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कानपुर सेंट्रल स्टेशन के हैरिशगंज पुल के पास की गई।
