MP में समाधि खोदकर निकाला गया महंत का शव, मौत से पहले संत ने किया था बड़ा खुलासा - Mewar App

MP में समाधि खोदकर निकाला गया महंत का शव, मौत से पहले संत ने किया था बड़ा खुलासा

Mahant Brijrajpuri Maharaj death controversy: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक संत की संदिग्ध मौत को लेकर छिड़े विवाद से इलाके में तनाव है। धर्मनगरी ओंकारेश्वर में गोदड़ अखाड़े के ट्रस्टी रहे संत बृजराजपुरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में प्रशासन ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समाधि को खुलवाकर मृत शरीर का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विधि-विधान से पुनः समाधि दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और मेडिकल टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में डॉ. रवि वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (MP news)