MPL Auction 2026: आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदा - Mewar App

MPL Auction 2026: आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी, मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदा

MPL Auction 2026: मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 (MPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। आशुतोष शर्मा को मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदकर टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही अक्षत रघुवंशी को रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपये में खरीदा है जो कि एमपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा के लिए लगी जिन्हें 13.20 लाख रुपये में भोपाल लेपर्ड्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।