Nagaur : सफाई के बाद फिर सडक़ों पर कचरा, नगरपरिषद करेगी वार्डवार रात्रि नुक्कड़ मीटिंग - Mewar App

Nagaur : सफाई के बाद फिर सडक़ों पर कचरा, नगरपरिषद करेगी वार्डवार रात्रि नुक्कड़ मीटिंग

नागौर. शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए नगरपरिषद की ओर से इन दिनों युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में हालात अब भी संतोषजनक नहीं हैं। नगरपरिषद अधिकारियों का कहना है कि सफाई के बाद भी कई स्थानों पर लोग दोबारा सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डाल देते हैं। जिससे पूरे अभियान की स्थिति प्रभावित हो रही है। अब इस स्थिति को देखते हुए नगरपरिषद ने शहर में वार्डवार रात्रि नुक्कड़ मीटिंगों के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि सीधे संवाद के जरिए लोगों को जागरूक किया जा सके।