Nagaur news…बाड़ीकुआं की जर्जर सडक़ों से गुजरना अब खतरे को आमंत्रण देना - Mewar App

Nagaur news…बाड़ीकुआं की जर्जर सडक़ों से गुजरना अब खतरे को आमंत्रण देना

नागौर. शहर के बाड़ीकुआं क्षेत्र में सडक़ें पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी सतह और टूटी परत ने इन सडक़ों को आमजन के लिए खतरा बना दिया है। क्षेत्र से गुजरना अब रोजाना जोखिम उठाने जैसा हो गया है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और अधिक गंभीर है। कई स्थानों पर सडक़ के बीच बने चैंबर ढक्कन न केवल ऊपर उठे हुए हैं, बल्कि आसपास की सडक़ पूरी तरह धंस चुकी है। इससे वाहन असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोग इन गड्ढों की वजह से गिरकर चोटिल हो चुके है।