नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी जेईई-मेन जनवरी सेशन के रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है। इसमें से 7 स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग क्लासरूम से हैं। एलन सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा स्टूडेंट है। इसके साथ ही अर्नव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। उन्होंने बताया कि जेईई-मेन परीक्षा 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच हुई, जिसमें 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 21 से 28 जनवरी के बीच बीई-बीटेक की परीक्षा दी है। परिणामों में 13 लाख विद्यार्थियों के 7 डेसीमल में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं। टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्टवाइज फीजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स के एनटीए स्कोर जारी किए हैं। ये एनटीए स्कोर विद्यार्थियों के अपनी शिफ्ट में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों एवं स्वयं के बराबर व स्वयं से कम रॉ स्कोर के आधार पर जारी किए जाते हैं।
