Online Fraud: @नारद योगी। रायपुर में ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है, जहां ठगों ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाते हुए 13 लाख रुपए से अधिक की रकम हड़प ली। आरोपियों ने झांसा देकर महिलाओं से पैसे ट्रांसफर करवा लिए, जिसके बाद मामला सामने आने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि कम निवेश में ज्यादा कमाई, घर बैठे पैसा कमाओ…जैसे लुभावनी बातें करके युवाओं को ठगा जा रहा है। सिविल लाइन इलाके में एक महिला को साइबर ठगों ने स्टार रेटिंग से पैसे कमाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठग लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक एक निजी कंपनी में मैनेजर प्रीति के मोबाइल में अज्ञात नंबर से वाट्सऐप मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन स्टार रेटिंग देकर रोज 5 से 8 हजार रुपए कमाने का दावा किया गया था।
