Poverty Free Village: बधाई हो बधाई, गरीबी मुक्त गांव योजना में जयपुर जिला प्रदेश में अव्वल - Mewar App

Poverty Free Village: बधाई हो बधाई, गरीबी मुक्त गांव योजना में जयपुर जिला प्रदेश में अव्वल

poverty free village scheme: जयपुर. राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और बीस सूत्री कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते जयपुर जिला प्रदेश में अग्रणी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जिले में विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी इन योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।