Rajasthan: क्यों खास है मेवाड़ की होली? ‘मुर्दे की सवारी’ से नाहर डांस तक अनोखे रंग - Mewar App

Rajasthan: क्यों खास है मेवाड़ की होली? ‘मुर्दे की सवारी’ से नाहर डांस तक अनोखे रंग

Rajasthan Unique Holi: भीलवाड़ा। मेवाड़ अपनी आन-बान-शान के साथ-साथ अपनी अनूठी लोक परंपराओं के लिए भी विश्व विख्यात है। जहां देशभर में होलिका दहन के अगले दिन धुलंडी के साथ रंगों का उत्सव थम जाता है, वहीं वस्त्र नगरी भीलवाड़ा सहित पूरे मेवाड़ अंचल में होली का उल्लास अगले 13 दिनों तक परवान पर रहेगा। रियासतकालीन मान्यताओं और लोक संस्कृति के संगम के चलते यहाँ अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के तरीके भी निराले हैं।