Rajasthan Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा विदेशी हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार, दुबई से था सीधा कनेक्शन - Mewar App

Rajasthan Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा विदेशी हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार, दुबई से था सीधा कनेक्शन

श्रीगंगानगर। जिले में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी हथियारों की खेप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका कनेक्शन दुबई से जुड़ा बताया जा रहा है। इस गैंग के सक्रिय सदस्य ने दुबई से श्रीगंगानगर में विदेशी ह​थियारों की खेप पहुंचाई। इसकी भनक लगते ही चूनावढ़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी आईपीएस प्र​शिक्षु ज्ञानेन्द्र भारती ने गांव 6 एच छोटी में दबिश देकर एक युवक को दबोच लिया।