Rajasthan New Rail Line: राजस्थान में यहां बिछेगी 380KM लंबी नई रेल लाइन, फाइनल सर्वे के लिए 9.5 करोड़ मंजूर; 4 राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी - Mewar App

Rajasthan New Rail Line: राजस्थान में यहां बिछेगी 380KM लंबी नई रेल लाइन, फाइनल सर्वे के लिए 9.5 करोड़ मंजूर; 4 राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी

बांसवाड़ा। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले वर्षों में मालवा के रास्ते वागड़ के बांसवाड़ा जिले में आजादी के लंबे कालखण्ड के बाद रेल आ सकती है। बांसवाड़ा सहित दक्षिणी राजस्थान के लाखों की उम्मीदों को एक बार फिर रेलवे मंत्रालय ने पंख लगा दिए हैं। सरकार ने नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-नंदुरबार नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। करीब 380 किमी की यह परियोजना के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।