Smart Policing: राजस्थान पुलिस को मिला ब्रहास्त्र; फेस रिकग्निशन से सामने होगी क्रिमिनल की कुंडली - Mewar App

Smart Policing: राजस्थान पुलिस को मिला ब्रहास्त्र; फेस रिकग्निशन से सामने होगी क्रिमिनल की कुंडली

Rajasthan Smart Policing: जयपुर। राजस्थान पुलिस पारंपरिक से आगे तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में राजकॉप ऐप अपराधियों की धरपकड़, कानून-व्यवस्था के संधारण और मानवीय मामलों के समाधान में पुलिस के लिए एक प्रभावी हथियार साबित हो रहा है।नाकाबंदी, गश्त या किसी भी संदिग्ध गतिविधि के दौरान केवल एक फोटो के जरिये पुलिस को व्यक्ति का आपराधिक इतिहास उपलब्ध हो जाना, इस तकनीक की बड़ी ताकत बनकर उभरा है।