Special Train: मुंबई से चलेगी नई एसी स्पेशल, जानें रूट और अन्य जानकारियां - Mewar App

Special Train: मुंबई से चलेगी नई एसी स्पेशल, जानें रूट और अन्य जानकारियां

गर्मियों की छुट्टियों में कोंकण (Konkan Summer Special Train) जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल (Central Railway) ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने मुंबई और मडगांव (गोवा) के बीच विशेष एसी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम पर्यटन सीजन के दौरान ट्रेनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भी उठाया गया है।