झुंझुनूं। जिले के नवलगढ़ क्षेत्र स्थित खीरोड़ गांव के निवासी पूर्व सैनिक डॉ दशरथ सिंह इन दिनों अपनी अनोखी शैक्षणिक उपलब्धि के कारण देशभर में चर्चा में हैं। शेखावटी क्षेत्र के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे दशरथ सिंह ने 55 वर्ष की उम्र में 138 डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र हासिल करने का वैश्व स्तरीय रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल शेखावाटी क्षेत्र, बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
