मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बाल विकास सेवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। सरकार का दावा है कि इससे कुपोषण की पहचान, निगरानी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
