Viksit Rajasthan Run: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘फिट इंडिया’ अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल ने देशवासियों को एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
