Weather update: कल आसमान साफ, निकलेगी तेज धूप, जानें कैसा रहेगा होली के दिन का मौसम? - Mewar App

Weather update: कल आसमान साफ, निकलेगी तेज धूप, जानें कैसा रहेगा होली के दिन का मौसम?

UP weather update: मौसम विभाग के अनुसार, कल से आसमान में कहीं-कहीं पॉकेट में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि हो सकती है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है। दोपहर में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं नियंत्रण कर सकती हैं। 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। ‌