हैड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत - Mewar App

हैड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

 उदयपुर। पुलिस विभाग में प्रमोशन के फिजिकल एग्जाम के दौरान हार्ट अटैक से हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मोर्चरी के बाहर गार्ड ऑफ ऑनर देकर उसे अंतिम विदाई दी।

जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल जब्बर सिंह (42) जो पुलिस लाइन में चल रही हैड कांस्टेबल से एएसआई की प्रमोशन रनिंग के दौरान प्रमोशन के लिए आया था। हैड कांस्टेबल जब्बर सिंह भागते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान साथियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार की कोशिश को। इसके साथ ही उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी

संख्या में पुलिस अधिकारी भी मोर्चरी पहुंचे। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जब्बर सिंह 2011 में कांस्टेबल पर भर्ती हुआ था। जब्बर सिंह उदयपुर जिले में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे। वे वर्तमान में झाड़ोल थाने में पोस्टेड थे। मोर्चरी में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया। इस दौरान मोर्चरी में ही पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।

Extra Image:
Missing Attachment