दीपावली मिलन में सामाजिक समरसता और स्वदेशी पर जोर - Mewar App

दीपावली मिलन में सामाजिक समरसता और स्वदेशी पर जोर

उदयपुर। भारत विकास परिषद द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह तुलसी निकेतन विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्सव का आनंद बढ़ाया। शाखा सचिव शोभालाल दशोरा ने अब तक हुए विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी, वहीं प्रांतीय संयोजक संपर्क ऋषभ जैन ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी के प्रयोग और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर परिषद के सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। मुख्य अतिथि केके गुप्ता ने कहा कि दीपावली की वास्तविक भावना तभी पूरी होती है जब हम अपने घरों के साथ आसपास की सड़कों और नालियों की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश से न केवल डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव होगा, बल्कि समाज का स्वास्थ्य स्तर भी बेहतर होगा। समारोह में क्षेत्रीय महिला सम्मेलन के लिए आर्थिक सहयोग देने पर सरला बांठिया और सुशील बांठिया का स्वागत किया गया। जल संचय पर नाटिका में भाग लेने वाली महिला सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। परिषद में कमलेश पोखरना और एडवोकेट श्वेता पोखरना को नए सदस्य के रूप में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू जैन और भजनलाल गोयल ने की, संचालन भूपेश खमेसरा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन निर्भय सिंह बाबेल ने दिया।

Extra Image:
Missing Attachment