उदयपुर। भाजपा नेता और दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध कर चुके लेखक डॉ. विजय विप्लवी ने राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे को पत्र लिखकर मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ स्थापित करने की मांग की है।
डॉ. विप्लवी ने पत्र में उल्लेख किया कि दीनदयाल उपाध्याय केवल राजनेता नहीं, बल्कि चिंतक, विचारक, लेखक, पत्रकार और साहित्यकार के रूप में भी देश के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका ‘एकात्म मानवदर्शन’ और ‘अंत्योदय’ का विचार आज के समय में अधिक प्रासंगिक है और इस पर अकादमिक शोध को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोधपीठ की स्थापना से उपाध्याय के विचारों और योगदान पर गहन अध्ययन संभव होगा। इस संबंध में उन्होंने पत्र की प्रति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ को भी भेजी है।
उपाध्याय के चिंतन पर शोध के लिए शोधपीठ जरूरी – विप्लवी
Extra Image:
Missing Attachment
