लेकसिटी में सर्द हवाओं की आहट, एक दिन में 6 डिग्री गिरा तापमान - Mewar App

लेकसिटी में सर्द हवाओं की आहट, एक दिन में 6 डिग्री गिरा तापमान

उदयपुर। लेकसिटी में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में हल्की गर्माहट लौट आई थी, लेकिन आसमान साफ होते ही ठंडक ने फिर से असर दिखाना शुरू कर दिया है। शाम ढलते ही सर्द हवाओं का एहसास बढ़ गया है और लोगों ने हल्के ऊनी वस्त्र निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग डबोक के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की तुलना में रात के तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात का मौसम ठंडा हो गया है। पिछले पंद्रह दिनों से अलसुबह और देर रात हल्की सर्दी का असर दिख रहा था, लेकिन अब दिनभर भी ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है और सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ेगा।

Extra Image:
Missing Attachment