हुतात्मा दिवस पर पोस्टर का विमोचन व रक्त दान शिविर का आयोजन  - Mewar App

हुतात्मा दिवस पर पोस्टर का विमोचन व रक्त दान शिविर का आयोजन 

उदयपुर । हुतात्मा दिवस पर कार सेवकों के अमर बलिदान को नमन करते हुए बजरंग दल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम हुआ। विमोचन डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। उन्होंने युवाओं से सेवा के ऐसे प्रकल्पों में सक्रिय भागीदारी निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महानगर संयोजक बजरंग दल के अजय सालवी, प्रांत समरसता प्रमुख गोपाल कोटिया, विभाग संयोजक ललित लौहार अध्यक्ष सुशील मूंदड़ा एवं धर्म यात्रा प्रमुख सुशील उपस्थित रहे। यह जानकारी उदयपुर महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. चंद्रप्रकाश देखावत ने दी।

Extra Image:
Missing Attachment