उदयपुर। सीसारमा निवासी धर्मदेव चौबे का 6 नवंबर को निधन हो गया। अपने जीवनकाल में उन्होंने मृत्यु के बाद देहदान की इच्छा व्यक्त की थी ताकि उनकी देह चिकित्सा शिक्षा के कार्य में काम आ सके। उनकी इस अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पत्नी सुधा चौबे और पुत्र अमित चौबे ने पार्थिव देह आरएनटी मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विज्ञान विभाग को सौंप दी। यह कदम चौबे परिवार की सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है। कॉलेज के शरीर रचना विभाग ने चौबे परिवार के इस योगदान के प्रति आभार जताया और कहा कि ऐसा देहदान न केवल चिकित्सा छात्रों के अध्ययन में सहायक होगा, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
Extra Image:
Missing Attachment
