उदयपुर। सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों भविष्य आहरी और एडोन जॉन शिबू ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और उदयपुर का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों का चयन सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है, जो 12 से 16 नवम्बर तक एचएसवी ग्लोबल स्कूल, गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित होगी। जयपुर के एस.आर.एन. स्कूल में हुई वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में भविष्य आहरी ने 17 वर्ष क्वाड वर्ग की एक लेप रोड रेस में स्वर्ण पदक जीता। एडोन जॉन शिबू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 वर्ष क्वाड वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कोच मयंक सोनी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य और एडोन राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उदयपुर का नाम और ऊंचा करेंगे।
सेंट एंथोनीज़ के भविष्य और एडोन का नेशनल रोलर स्केटिंग में चयन
Extra Image:
Missing Attachment
